नहीं छोड़ पा रहे अपनी कुर्सी नगर निगम आयुक्त और महापौर!
आम आदमी पार्टी का चक्का जाम—कोतवाली मार्ग एक घंटे तक रहा ठप

रिपोर्टर : हेमन्त सिंह
कटनी
कटनी में आज एक बार फिर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जनता का गुस्सा उफान पर दिखा। नगर निगम आयुक्त और महापौर की कुर्सी बचाने की जिद और गरीबों की मूलभूत समस्याओं की अनदेखी को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कोतवाली मार्ग पर चक्का जाम कर दिया गया, जिससे पूरा इलाका करीब एक घंटे तक जाम की चपेट में रहा और आम नागरिकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
गरीबों की सुविधाओं को लेकर AAP ने जताया आक्रोश
AAP कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि—
नगर निगम के शीर्ष अधिकारी कुर्सी बचाने में व्यस्त हैं,
जबकि गरीबों और मजदूर परिवारों की मूलभूत आवश्यकताएँ पूरी तरह उपेक्षित पड़ी हैं।












Users Today : 582