Home » कटनी » मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मिले यशभारत के संचालक आशीष शुक्ला

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मिले यशभारत के संचालक आशीष शुक्ला

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मिले यशभारत के संचालक आशीष शुक्लाय,शभारत अरुणोदय पंचांग का भोपाल में सीएम ने किया विमोचनरिपोर्टर : हेमंत सिंह

भोपाल, यशभारत। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से आज यश भारत पत्र समूह के संचालक आशीष शुक्ला ने सौजन्य भेंट की। बीते माह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर जो लेख यशभारत ने प्रकाशित किए थे जिसमें मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का भी लेख शामिल रहा। उसका एल्बम आशीष शुक्ला ने मुख्यमंत्री को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इन लेखों की सरहना की। एवं मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने यशभारत के अरूणोदय पंचांग 2026 का विमोचन किया।

 

*यशभारत के संचालक आशीष शुक्ला ने श्री यादव को यश भारत मुंबई संस्करण के लोकार्पण पर आने का न्योता दिया साथ ही दुबई यश भारत संस्करण के प्रारंभ होने की सिलसिलेवार जानकारी दी और दुबई आने का भी निमंत्रण दिया। इस अवसर पर आशीष शुक्ला ने मुख्यमंत्री को अरुणोदय डायरेक्टरी भेंट की। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यशभारत के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर यशभारत भोपाल के स्थानीय संपादक सूर्यकांत चतुर्वेदी मौजूद रहे।*

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?