Home » Uncategorized » जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा की माताश्री का निधन, कल अंतिम यात्रा

जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा की माताश्री का निधन, कल अंतिम यात्रा

जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा की माताश्री का निधन, कल अंतिम यात्रा

रिपोर्टर :हेमन्त सिंह

 

कटनी : नगर के प्रतिष्ठित उद्योगपति शंकर विश्वकर्मा (पप्पी विश्वकर्मा) एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष तथा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा की माताश्री श्रीमति कलावति विश्वकर्मा का आज नागपुर में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे लगभग 75 वर्ष की थीं और लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं।

 

सूत्रों के अनुसार, दिवंगत का पार्थिव शरीर आज रात कटनी पहुंचेगा। कल मंगलवार प्रातः 11 बजे उनके निज निवास जालपा वार्ड से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद नदीपार मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

दिवंगत के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्यजन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने श्रीमती कलावति विश्वकर्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विश्वकर्मा परिवार को इस दुखद घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?