Home » कटनी » रंगनाथ थाना के संरक्षण में बरगवा का अवैध अहाता संचालित? कार्रवाई से दूरी बनाए बैठी पुलिस पर उठे सवाल

रंगनाथ थाना के संरक्षण में बरगवा का अवैध अहाता संचालित? कार्रवाई से दूरी बनाए बैठी पुलिस पर उठे सवाल

रंगनाथ थाना के संरक्षण में बरगवा का अवैध अहाता संचालित? कार्रवाई से दूरी बनाए बैठी पुलिस पर उठे सवाल

रिपोर्टर : हेमन्त सिंह | कटनी

कटनी— रंगनाथ थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर पुलिस की ढिलाई एक बार फिर सवालों के घेरे में है। बरगवा इलाके में लंबे समय से संचालित हो रहे एक कथित अवैध अहाते को लेकर क्षेत्रवासियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायतों और सूचना के बावजूद थाना पुलिस ने अब तक किसी भी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे इस अवैध धंधे को खुला संरक्षण मिलता दिखाई दे रहा है।

स्थानीयों का आरोप— “शिकायतें कई बार की, लेकिन कार्रवाई शून्य”

बरगवा क्षेत्र के निवासियों के अनुसार, यहां लंबे समय से अवैध रूप से शराब सेवन, मारपीट, शोरगुल तथा संदिग्ध गतिविधियों का केंद्र बने इस अहाते की जानकारी पुलिस को कई बार दी जा चुकी है। इसके बावजूद मौके पर न तो कोई जांच की गई और न ही कोई प्रतिबंधात्मक कदम उठाया गया।

लोगों का आरोप है कि पुलिस की उदासीनता और कार्रवाई से परहेज़ के कारण ही यह अवैध अहाता लगातार फल-फूल रहा है। इससे स्थानीय परिवारों, खासकर महिलाओं और बच्चों को रोज़ाना असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है।

रात में बढ़ती अवैध गतिविधियाँ, लोग unsafe महसूस कर रहे

क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस अहाते में आए दिन देर रात तक शराब सेवन, झगड़े और हुड़दंग जैसी घटनाएँ होती रहती हैं। कुछ युवा और बाहरी तत्व भी यहाँ जुटते हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहता है। नागरिकों ने कहा कि कई बार विवाद बढ़ने की स्थिति में उन्होंने पुलिस को फोन किया, लेकिन मौके पर पुलिस पहुँची ही नहीं।

पुलिस की चुप्पी बनी बड़ा सवाल

अवैध गतिविधियों पर पुलिस की खामोशी और कार्रवाई से परहेज़ ने कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है। क्षेत्र में यह सवाल लगातार गूंज रहा है—
क्या बरगवा का यह अवैध अहाता थाना संरक्षण में चल रहा है?
हालांकि इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक पुलिस प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

नागरिकों की मांग— तुरंत कार्रवाई हो, अहाता सील किया जाए

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि बरगवा के इस अवैध अहाते की जांच कर इसे तत्काल बंद कराया जाए, ताकि क्षेत्र में शांति बनी रहे और कानून व्यवस्था मजबूत हो सके। नागरिकों ने जिला प्रशासन व उच्च पुलिस अधिकारियों से हस्तक्षेप की अपील भी की है।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?