Home » कटनी » मतदाता सूची सुधार में उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा की सक्रिय भागीदारी

मतदाता सूची सुधार में उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा की सक्रिय भागीदारी

मतदाता सूची सुधार में उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा की सक्रिय भागीदारी

रिपोर्टर : हेमंत सिंह

 

कटनी : भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना के तहत संचालित मतदाता सूची सुधार अभियान में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अशोक विश्वकर्मा ने आज टिकरिया क्षेत्र पहुंचकर सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने बी.एल.ओ. हेमंत कुशवाह को अपनी व्यक्तिगत जानकारी उपलब्ध करवाई और सूची में आवश्यक संशोधन करवाए।

 

इसके साथ ही श्री विश्वकर्मा ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़कर अपने नाम, पते एवं अन्य विवरणों का समय पर सुधार कराने की अपील की। उन्होंने बी.एल.ओ. हेमंत कुशवाह के समर्पित कार्य की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित भी किया।

 

कटनी शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

संवाददाता – हेमंत सिंह | 9425829327

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?