💥फ्रिज फटने से 14 वर्षीय बालक गंभीर, जबलपुर मेट्रो हॉस्पिटल में चल रहा इलाज💥

रिपोर्टर : हेमंत सिंह | कटनी

कटनी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पुलिस लाइन निवासी 14 वर्षीय बालक आर्यन मिश्रा आज दोपहर लगभग 2 बजे घर में खेल रहा था, तभी अचानक फ्रिज फट गया। धमाका इतना तेज़ था कि आसपास के लोग भी दहशत में आ गए।
फ्रिज के फटने से आर्यन मिश्रा गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने तत्काल उसे कटनी से जबलपुर के मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टरों की टीम उसकी हालत को गंभीर बताकर उपचार में जुटी हुई है।
घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा संभवतः शॉर्ट सर्किट या गैस लीकेज के कारण हुआ बताया जा रहा है।














Users Today : 11