अभ्युदय मध्यप्रदेश कार्यक्रम में कटनी के अरुण सोनी ने किया MSME का प्रतिनिधित्व
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की औद्योगिक विकास पर चर्चा

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल में आयोजित “अभ्युदय मध्यप्रदेश” कार्यक्रम में कटनी जिले के प्रसिद्ध उद्यमी एवं लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (MSME) क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।
राज्य शासन ने उन्हें कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री किंजरप्पू राम मोहन नायडू, उद्योग मंत्री चैतन्य काश्यप, मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी तथा मुख्य सचिव अनुराग जैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित विशेष “लीडरशिप लंच” में भी श्री सोनी सम्मिलित हुए, जहाँ उन्होंने प्रदेश एवं देशभर से आए चुनिंदा उद्यमियों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव से संवाद किया।
इस बैठक में श्री सोनी ने लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा के साथ मिलकर प्रदेश में औद्योगिक प्रोत्साहन, निवेश वातावरण और उद्यमशीलता को सशक्त बनाने के लिए कई व्यावहारिक सुझाव मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इन सुझावों पर शीघ्र अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा का आश्वासन दिया।
श्री अरुण सोनी ने कहा कि “मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास की दिशा में राज्य सरकार के प्रयास अनुकरणीय हैं। आज प्रदेश में उद्योगों के लिए उत्कृष्ट वातावरण निर्मित हुआ है और यह निवेशकों के लिए स्वर्णिम अवसर का समय है।”
उन्होंने कहा कि “अभ्युदय मध्यप्रदेश” जैसे आयोजन उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता की दिशा में राज्य के विजन को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।”














Users Today : 12